Police Detains Samajwadi Party President Shyam Lal Pal from Visiting Alleged Rape Victim in Kaushambi कौशांबी जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को रोका, किया घर में नजरबंद, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPolice Detains Samajwadi Party President Shyam Lal Pal from Visiting Alleged Rape Victim in Kaushambi

कौशांबी जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को रोका, किया घर में नजरबंद

Prayagraj News - प्रयागराज में, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को कौशांबी में कथित दुष्कर्म पीड़िता से मिलने से रोका गया। पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 17 June 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
कौशांबी जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को रोका, किया घर में नजरबंद

प्रयागराज। कौशांबी के लोहंदा गांव की कथित दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को पुलिस ने रोककर घर में नजरबंद कर दिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार सुबह 11 बजे झूंसी स्थित अपने आवास से कौशांबी जाने के लिए निकले। घर के बाहर पहले से खड़ी पुलिस ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष को कौशांबी जाने से रोका। रोके जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस सपा के प्रदेश अध्यक्ष को उनके घर ले गई और नजरबंद कर दिया। लगभग आधा घंटा तक सपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने घर में नजरबंद रहे।

पार्टी के मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को रोकने जाने से सपाई में आक्रोश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।