Rajkamal Prakashan Group Launches 12-Day Summer Book Fair to Promote Reading Culture पुस्तकों का अध्ययन हमारी चेतना का विकास करता है : प्रो. हेरंब, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRajkamal Prakashan Group Launches 12-Day Summer Book Fair to Promote Reading Culture

पुस्तकों का अध्ययन हमारी चेतना का विकास करता है : प्रो. हेरंब

Prayagraj News - राजकमल प्रकाशन समूह ने गुरुवार को 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी सिविल लाइंस के लोकभारती कार्यालय में आयोजित की गई है। प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि पुस्तकें...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 29 May 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
पुस्तकों का अध्ययन हमारी चेतना का विकास करता है : प्रो. हेरंब

राजकमल प्रकाशन समूह की ओर से गुरुवार को 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी सिविल लाइंस स्थित लोकभारती के कार्यालय में लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए इविवि के मध्यकालीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन हमारी चेतना का विकास करता है। पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, शिक्षकों, साहित्यप्रेमियों व शोधार्थियों का ज्ञानवर्धन करने में सहायक सिद्ध होगी। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कल्पना वर्मा ने कहा कि पाठक श्रेष्ठ पुस्तकों का अध्ययन करके ही अपने अंदर अच्छे संस्कार पैदा करता है।

प्रदर्शनी साहित्य, संस्कृति और ज्ञान का अद्भुत समागम है। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयकृष्ण राय तुषार की पुस्तक ‘सियासत भी इलाहाबाद में संगम नहाती है का लोकार्पण किया गया। संचालन कथाकार मनोज पांडेय ने किया। प्रकाशन के वयोवृद्ध संरक्षक रमेश ग्रोवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।