Ram Setu Construction on Yamuna Setu Nigam Requests Documents from Municipal Corporation राम सेतु के लिए नगर निगम से मांगा दस्तावेज, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRam Setu Construction on Yamuna Setu Nigam Requests Documents from Municipal Corporation

राम सेतु के लिए नगर निगम से मांगा दस्तावेज

Prayagraj News - प्रयागराज में यमुना पर रामसेतु निर्माण के लिए सेतु निगम ने नगर निगम से दस्तावेज मांगे हैं। महापौर ने कहा कि सभी ब्योरा जल्द भेजा जाएगा। पिछले शनिवार को महाकुंभ-2025 वर्कशॉप में रामसेतु और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 10 March 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
राम सेतु के लिए नगर निगम से मांगा दस्तावेज

प्रयागराज। यमुना पर रामसेतु निर्माण के लिए सेतु निगम ने नगर निगम से दस्तावेज मांगा है। सेतु निगम की ओर से एक पत्र नगर निगम को भेजा गया है, जिसमें रामसेतु बनाने का उद्देश्य और यमुना किनारे धार्मिक व पर्यटन स्थलों का ब्योरा देने के लिए आग्रह किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि नगर निगम की ओर से सभी ब्योरा सेतु निगम को जल्द भेजा जाएगा। पिछले शनिवार को महापौर ने लखनऊ में आयोजित ‘महाकुंभ-2025 एक्सपीरियंस शेयरिंग वर्कशॉप में प्रयागराज में यमुना पर तैरते रामसेतु और अंतर्राराष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय निर्माण का मुद्दा उठाया था। प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने रामसेतु के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया था। महाकुम्भ नगर के अरैल स्थित सर्किट हाउस में रामसेतु और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा मिनी सदन की विशेष बैठक में उठाया गया था। सदन ने दोनों प्रस्ताव पास कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।