Rudraditya Publishing Group Hosts Best Work Award Ceremony with Literary Honors कविता आजकल बहुत अच्छी लिखी जा रही : नरेश सक्सेना, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRudraditya Publishing Group Hosts Best Work Award Ceremony with Literary Honors

कविता आजकल बहुत अच्छी लिखी जा रही : नरेश सक्सेना

Prayagraj News - रुद्रादित्य प्रकाशन समूह ने हिन्दुस्तानी एकेडेमी में श्रेष्ठ कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया। साहित्यकार नरेश सक्सेना ने कहा कि आजकल कविता अच्छी लिखी जा रही है। विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित कृतियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 1 June 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
कविता आजकल बहुत अच्छी लिखी जा रही : नरेश सक्सेना

रुद्रादित्य प्रकाशन समूह की ओर से रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी के सभागार में श्रेष्ठ कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साहित्यकार नरेश सक्सेना, विशिष्ट अतिथि कवि हरिशचंद्र पांडेय व प्रो. कुमार वीरेंद्र ने प्रयाग संवाद पत्रिका का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि नरेश सक्सेना ने कहा कि कविता आजकल बहुत अच्छी लिखी जा रही है। अध्यक्षता प्रो. कुमार पंकज ने की। स्वागत डॉ. संजय श्रीवास्तव ने और संचालन डॉ. शशि प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान वर्ष 2023 व 24 के लिए जिन कृतियों के चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, उस पर चर्चा भी की गई। श्रेष्ठ कृति सम्मान वर्ष 2023 - मलयज स्मृति आलोचना सम्मान- क्योंकि संघर्ष एक शब्द भर नहीं है, लेखक प्रदीप सक्सेना।

- डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी स्मृति आलोचना सम्मान-नामवर सिंह : आलोचना की सार्थकता, लेखक भालचंद्र जोशी। - फणीश्वरनाथ रेणु स्मृति उपन्यास सम्मान- चबेना काल का, लेखक प्रियदर्शन मालवीय। - कमलेश्वर स्मृति कहानी सम्मान- दर्पण जुगनू और रात, लेखक अंजू शर्मा। - स्नेहमयी चौधरी स्मृति कविता सम्मान- अभिव्यक्ति के क्षण, लेखक रचना आनंद। श्रेष्ठ कृति सम्मान वर्ष 2024 - मलयज स्मृति आलोचना सम्मान- उन्मुक्त रास्तों पर हिन्दी कहानी, लेखक नीरज खरे। - डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी स्मृति आलोचना सम्मान- गद्य की बातें, लेखक श्रीप्रकाश मिश्र। - फणीश्वरनाथ रेणु स्मृति उपन्यास सम्मान- हेती, लेखक सिनीवाला। - कमलेश्वर स्मृति कहानी सम्मान-शिनचैन डैड, लेखक विभा रानी। - स्नेहमयी चौधरी स्मृति कविता सम्मान-भिनसार, अखिलेश जायसवाल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।