Transfer of Officials in Prayagraj Municipal Corporation Including PK Dwivedi नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी समेत कई का तबादला, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTransfer of Officials in Prayagraj Municipal Corporation Including PK Dwivedi

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी समेत कई का तबादला

Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी समेत कई अधिकारियों और इंजीनियरों का तबादला हुआ है। पीके मिश्रा को फिर से प्रयागराज नगर निगम का मुख्य कर निर्धारण अधिकारी बनाया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 15 June 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी समेत कई का तबादला

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी समेत कई अधिकारी और इंजीनियरों का तबादला हो गया। पीके मिश्रा एकबार फिर प्रयागराज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी होंगे। वर्तमान में पीके मिश्रा बरेली नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी हैं। प्रयागराज नगर निगम में तैनात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी को बरेली भेजा गया है। नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अनिल मौर्य का तबादला सहारनपुर नगर निगम में किया गया है। अधिशासी अभियंता मुजफ्फर नजमी का लखनऊ तबादला किया गया है। अल्लापुर जोन के जोनल अधिकारी संजय ममगई और कर विभाग के अधिकारी नीरज कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

संजय ममगई का पिछले साल आगरा तबादला हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।