Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTree Plantation at Bio CNG Plant in Prayagraj Promotes Environmental Protection
नैनी बायो सीएनजी संयंत्र में किया गया पौधरोपण
Prayagraj News - प्रयागराज के अरैल स्थित बायो सीएनजी संयंत्र में शनिवार को पौधारोपण किया गया। परियोजना प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और बताया कि 1500 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। नगर...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 8 June 2025 10:55 AM
प्रयागराज। अरैल स्थित बायो सीएनजी संयंत्र में शनिवार को पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि परिसर में 1500 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा ने संयंत्र को 500 पौधे उपलब्ध कराए थे। हिमांशु के अनुसार हरित अभियान के तहत प्लांट को हरा-भरा रखना लक्ष्य है। पर्यावरण के साथ प्लांट में सुरक्षा पार्क स्थापित किया गया है। पार्क में सुरक्षा से संबंधित उपकरणों और सुरक्षित कार्य प्रणाली को दर्शाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।