शराब पीकर वाहन चलाते दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान दीपक कुमार भट्ट और योगेश जोशी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, बेरीनाग में भुवन शाह को भी...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 8 June 2025 04:27 PM

पिथौरागढ़। पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ऐंचोली के पास एसआई कमलेश जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान लोहाघाट निवासी दीपक कुमार भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की है। झूलाघाट में कुनोली निवासी योगेश जोशी को भी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है। वहीं बेरीनाग में शराब पीकर उत्पात मचाने पर भुवन शाह को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।