Jharkhand Congress Accuses BJP of Hypocrisy Towards SC ST Communities आदिवासी-अनुसूचित जाति की भाजपा विरोधी : आलोक दूबे, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Congress Accuses BJP of Hypocrisy Towards SC ST Communities

आदिवासी-अनुसूचित जाति की भाजपा विरोधी : आलोक दूबे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा पर अनुसूचित जाति और आदिवासी समाज के प्रति विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 25 वर्षों में इन वर्गों का शोषण किया है...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
आदिवासी-अनुसूचित जाति की भाजपा विरोधी : आलोक दूबे

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने रविवार को कहा है कि अनुसूचित जाति और आदिवासी समाज के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली भाजपा असल में इन वर्गों की विरोधी है। मंत्री राधा कृष्ण किशोर के एक पत्र के बहाने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधने की कोशिश करके भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति को फिर से उजागर कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री ने हाल ही में पिछले 25 वर्षों से समाज के शोषण और उपेक्षा की बात कही। इसमें 15 वर्ष तक भाजपा की सरकार रही और पांच वर्ष तो उनके डबल इंजन की सरकार थी।

अगर भाजपा नैतिकता और इस्तीफे की बात करती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 बार इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उनके नेतृत्व में देश में बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और अल्पसंख्यकों पर हमले जैसी गंभीर विफलताएं सामने आई हैं। इसके अलावा भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी सैकड़ों बार इस्तीफा देना चाहिए चाहे वो भ्रष्टाचार हो, कानून-व्यवस्था हो या महिला सुरक्षा की बात। भाजपा पिछले 11 वर्षों से केंद्र की सत्ता में है, लेकिन अब तक न तो उसने अनुसूचित जातियों की स्थिति में कोई ठोस सुधार किया और न ही आदिवासियों के लिए कोई प्रभावी योजना लागू की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।