Rae Bareli Sanitation Workers Demand Justice Threaten Strike Over Unmet Needs सफाई कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsRae Bareli Sanitation Workers Demand Justice Threaten Strike Over Unmet Needs

सफाई कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Raebareli News - रायबरेली के सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है, जिसमें उनकी समस्याएं जैसे एसीपी और साप्ताहिक अवकाश न मिलने का जिक्र किया गया है। कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी, लेकिन ईओ ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीWed, 18 June 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली। सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में लिखा है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका की सेवा में दस से लेकर 16 वर्ष गुजार देने के बाद भी उनको एसीपी नही ंमिल रही है। इसके साथ में सफाई कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका को उनके सेवा निवृत्ति के छह माह पहले पूर्ण कराया जाए। जिससे सेवा निवृत्ति के समय उनको उनका पैसा मिल सके। इसके साथ में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को नहीं माने जाने पर हड़ताल पर जाने की घोषण की है।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि हड़ताल पर जाने की बात सामने आने के बाद ईओ स्वर्ण सिंह ने सभी कर्मचारियों को बुलाकर उनकी मांगों को दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी ने हड़ताल पर नहीं जाने की घोषण की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।