पारा ने लांघी 43 सेंटीग्रेड की सीमा, गर्म हवा ने झुलसाया
Raebareli News - रायबरेली में तापमान 43.2 सेंटीग्रेड तक पहुँच गया है, जिससे गर्मी चरम पर पहुँच गई है। लोग पसीने से तरबतर हो गए हैं और पानी की मांग में भारी वृद्धि हुई है। एसी और कूलर भी गर्मी को कम करने में नाकाम हैं।...

रायबरेली, संवाददाता। तापमान ने कई दिनों बाद 43 सेंटीग्रेड का पारा पार कर दिया। पारा पार करते ही गर्मी चरम पर पहुंच गयी। गर्म हवाओं के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। गर्मी का आलम यह था कि पानी पीने के कुछ ही मिनटों में लोगों को फिर पानी पीना पड़ रहा है। पसीना तो एसी में बैठने के बाद ही बंद हो रहा है। पंखा व कूलर तो काम ही नहीं कर रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों को काफी समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। मृगशिरा की तपन कम होने का नाम नहीं ले रही है।
गर्मी पूरे उफान पर है, तीन दिनों से स्थिर रहा तापमान ने शनिवार को उछल गया। तापमान 43.2 सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। जिसके बाद तो गर्मी का एहसास 46 के पार हो गया। लोग पसीने से तरबतर हो गए, काम के लिए निकले लोगों को गर्मी काफी परेशान किया। गर्मी के चलते लोग अपने जरूरी काम ही निपटाए। घर के अंदर तो ऐसी तपन थी कि लोग बिना एसी के रह नहीं पाए। उमस के चलते लोग पानी पीकर किसी तरह गर्मी कम की। गर्मी के चलते किसानों को भी काफी समस्या हुई है। इस उमस भरी गर्मी में किसानों ने बेरन डालने के लिए किसी तरह खेत तैयार किए। वहीं जिन खेतों में बेरन पड़ चुकी है उनको सुरक्षित रखना अब किसानों के लिए काफी मुश्किल हो गया है। पानी की खपत बढ़ी गर्मी का तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे पानी की खफत भी बढ रही है। इस समय पानी की मांग सबसे ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में बीस प्रतिशत से अधिक की खपत अभी से बढ़ गयी है। इसी तरह कोल्डड्रिंक की भी खपत बड गयी है। यही नहीं जो लोग घरों से निकल रहे हैं वे पानी की बोतल लेकर निकले। पानी की मांग भी गर्मी के बढ़ते ही बढ गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।