कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Rampur News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में साईं बिहार निवासी दीपक सक्सेना साइकिल से सब्जी लेने गए थे, तभी कैंटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरMon, 2 June 2025 01:52 PM

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साईं बिहार निवासी प्रदीप कुमार सक्सेना का भाई दीपक सक्सेना घर से अपनी साइकिल से सब्जी लेने के लिए तोफखाना जा रहे थे। रास्ते में कैंटर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।