न्यायप्रिय और हिंदू धर्म को प्रचारक थीं अहिल्याबाई
नवादा में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. पूनम शर्मा ने उनके न्यायप्रियता और नारी सशक्तीकरण के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में काव्य प्रस्तुति भी...

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुण्यश्लोका अहिल्याबाई एक महान न्यायप्रिय नारी और हिंदू धर्म की प्रखर प्रचारक थीं। अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ धाम से लेकर गया जी के विष्णुपद मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। मुख्य वक्ता डॉ.पूनम शर्मा ने यह बातें अहिल्याबाई का पुण्य स्मरण करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से होने बाद भी वह मालवा की रानी बनी और नारी सशक्तीकरण का एक प्रतिमान स्थापित किया। नवादा शहर के कारू साहू सेवा सदन के प्रांगण में नवादा जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह सह कवि सम्मेलन के आयोजन के क्रम में वह बोल रही थीं।
उन्होंने ने उनके व्यक्तित्व का चित्रण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे के लिए भी मृत्युदंड की घोषणा की थी, जो उनकी न्यायप्रियता का परिचायक है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता तथा मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष पुनीता बरनवाल ने की। सर्व प्रथम रानी अहिल्याबाई, भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। भारत माता की जय तथा रानी अहिल्याबाई होलकर के जयकारे लगे। कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा ने विषय प्रवेश कराया। जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। काव्य प्रस्तुति कर कवियों ने रानी अहिल्याबाई को दी काव्यांजलि दूसरे सत्र में नवादा के आठ कवियों द्वारा कविता पाठ कर रानी अहिल्याबाई को काव्यांजलि दी गयी। अहिल्याबाई होलकर व नारी सशक्तीकरण पर आधारित कवि सम्मेलन में मंच संचालन कर रहे कवि ओंकार कश्यप समेत राजेश मंझवेकर, वीणा मिश्रा, अनमोल कुमारी, कवि दयानंद प्रसाद, नितेश कुमार, गौतम कुमार सरगम, शंकर कुमार एवं सुबोध प्रसाद ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी तो लोगो ने तालियां बजाकर खूब अभिनंदन किया। सभी कवियों का अंग वस्त्र एवं रानी अहिल्याबाई होलकर का प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भोली, मुकेश कुमार, प्रमोद चुन्नू, निशा राजवंशी, शिवरानी केसरी, राहुल सिन्हा, माधुरी बरनवाल, अभिजीत सिन्हा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।