क्या आप भी फ्रिज में स्टोर करते हैं ब्रेड? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए Know why you should not store bread in the fridge, फिटनेस टिप्स - Hindustan

क्या आप भी फ्रिज में स्टोर करते हैं ब्रेड? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

ब्रेड को फ्रेश रखने के लिए आप उसे फ्रिज में रखते हैं तो ये एक बड़ी मिस्टेक साबित हो सकती है। जी हां, इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर क्यों फ्रिज में ब्रेड स्टोर नहीं करनी चाहिए।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
क्या आप भी फ्रिज में स्टोर करते हैं ब्रेड? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

ब्रेड का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में या तो रोजाना होता है या फिर हफ्ते में 3 से 4 बार हो ही जाता है। ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट और शाम के स्नैक्स में इसे खाना पसंद करते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली ब्रेड को स्टोर कैसे करें ये बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ लोग इसकी फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए फ्रिज में रखना पसंद करते हैं, जबकि ब्रेड स्टोर करने का ये सबसे गलत तरीका है। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि ब्रेड को फ्रिज में स्टोर क्यों नहीं करना चाहिए।

ब्रेड को फ्रिज में क्यों न करें स्टोर?

ब्रेड को लेकर एक आम गलतफहमी यह है कि ब्रेड को फ्रिज में रखने से उसकी ताजगी बनी रहती है। जबकि ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका उल्टा असर हो सकता है, जिससे ब्रेड जल्दी खराब हो जाती है और उसका स्वाद और बनावट भी खराब हो जाती है। दरअसल, जब ब्रेड को बेक किया जाता है तो स्टार्च के कण पानी को सोख लेते हैं और जिलेटिनाइज हो जाते हैं। जिससे ताजी ब्रेड की मुलायम और फूली हुई बनावट बनती है। हालांकि, एक बार जब ब्रेड ठंडी हो जाती है तो स्टार्च के अणु फिर से क्रिस्टलीकृत होने लगते हैं, जिससे पानी बाहर निकल जाता है और ब्रेड सख्त और सूखी हो जाती है।

क्या फ्रिज में रखी ब्रेड खाकर सेहत को होगा नुकसान?

फ्रिज में रखी ब्रेड को आम तौर पर खाना सेफ माना जाता है। बस फ्रिज में रखी ब्रेड कमरे के तापमान पर स्टोर की हुई ब्रेड की तुलना में जल्दी बासी हो सकती है।

क्या है ब्रेड स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका

ब्रेड को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसे कमरे के तापमान पर स्टोर करें। इसके अलावा लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए कुछ लोग ब्रेड को फ्रीज भी करते हैं।

अगर आप ब्रेड को प्लास्टिक या पन्नी में लपेटना चाहते हैं, तो ऐसा करने के लिए आप इसे कसकर लपेटें ताकि हवा अंदर न जा सके। ब्रेड को कागज के बैग में भी रखा जा सकता है। इससे ब्रेड पर नमी जमा होने से रोकने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें:जानें, तंबाकू खाने की आदत से कितना बढ़ता है दिल का दौरा पड़ने का खतरा?
ये भी पढ़ें:सुबह उठकर पेट में होती है जलन? यहां जानें कारण और बचाव के तरीके

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।