शहनाज गिल ने घटाया 6 महीने में 55 किलो वजन, वेट लॉस के लिए किया 5 चीजों को डाइट में शामिल shehnaaz gill lose 55 kg in 6 months shares her diet and fitness routine include turmeric water roasted makhana, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थshehnaaz gill lose 55 kg in 6 months shares her diet and fitness routine include turmeric water roasted makhana

शहनाज गिल ने घटाया 6 महीने में 55 किलो वजन, वेट लॉस के लिए किया 5 चीजों को डाइट में शामिल

शहनाज ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी डाइट में 5 चीजें शामिल करके कुछ ही महीनों में अपना 55 किलो वजन घटाया था। जिसके बाद उनका डाइट प्लान भी खूब वायरल हो रहा है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और शहनाज की तरह गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चाहती हैं तो अपनाएं ये डाइट टिप्स।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 12:44 PM
share Share
Follow Us on
शहनाज गिल ने घटाया 6 महीने में 55 किलो वजन, वेट लॉस के लिए किया 5 चीजों को डाइट में शामिल

एक्टर-सिंगर और बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल ना सिर्फ अपनी क्यूट अदाओं बल्कि बेहतरीन अदाकारी के लिए भी पसंद की जाती हैं। हालांकि इस समय शहनाज अपने फैंस के बीच अपनी एक्टिंग को लेकर नहीं बल्कि अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के साथ हुई बातचीत में शहनाज ने फैंस के लिए अपना डाइट प्लान रिवील कर दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी डाइट में 5 चीजें शामिल करके कुछ ही महीनों में अपना 55 किलो वजन घटाया था। जिसके बाद उनका डाइट प्लान भी खूब वायरल हो रहा है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और शहनाज की तरह गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चाहती हैं तो अपनाएं ये डाइट टिप्स।

हल्दी और चाय का कॉम्बो

शहनाज ने बताया कि वो सुबह उठते ही गरम पानी में हल्दी, चाय पत्ती और एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीती हैं। इस कॉम्बो ड्रिंक को पीने से बॉडी डिटॉक्स और पाचन पूरा दिन बेहतर बना रहता है। हालांकि इस टिप को फॉलो करते समय शहनाज हल्दी का सही तरीके से यूज करने पर भी जोर देती हैं। ऐसा ना करने पर यह ड्रिंक बेअसर हो सकती है। शहनाज का कहना है कि अपने दिन की शुरुआत हाइड्रेशन और एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों से भरपूर चीजों के साथ करने उनकी त्वचा ग्लोइंग और वेट कंट्रोल में रहता है।

प्रोटीन रिच नाश्ता

ब्रेकफॉस्ट में शहनाज प्रोटीन रिच चीजें खाना पसंद करती हैं। जिसमें अंकुरित मूंग, मेथी पराठे, डोसा या वेजिटेबल पोहा शामिल रहता है। शहनाज कहती हैं कि वह अपनी फिटनेस के लिए हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने-पीने पर जोर देती हैं। जिससे वो बिना अनावश्यक कैलोरी लिए बिना पूरा दिन एनर्जेटिक बनी रहती हैं। हालांकि ऐसा करते हुए वो यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश करती हैं कि वो ओवर ईटिंग ना करें।

हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन

शाम के नाश्ते में शहनाज़ घी में भुने हुए मखाने खाती हैं। जो कि एक कम कैलोरी वाला टेस्टी नाश्ता है। जिसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल की सेहत, मजबूत हड्डियां और पाचन बेहतर बना रहता है।

हल्का लाइट डिनर

शहनाज अपने डिनर को हल्का ही रखती हैं। अपनी डिनर की प्लेट में वो खिचड़ी, एक कटोरी दही और लौकी का सूप पीना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि ऐसा डिनर करने से अच्छी नींद और पाचन अच्छा बना रहता है। जिससे सोते समय शरीर ओवरलोड महसूस नहीं करता है।

डाइट के साथ योग

शहनाज की डाइट में घर का बना, पारंपरिक भारतीय खाना शामिल होता है। डाइट के साथ शहनाज वर्कआउट भी जरूर करती हैं। शहनाज के डेली रूटीन में योगा शामिल रहता है। जो उनकी मेंटल हेल्थ के साथ फिजिकल हेल्थ को भी अच्छा बनाए रखता है। इसके अलावा शहनाज खुद को हाइड्रेट रखती हैं और पूरी नींद लेती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।