Weather Change Brings Relief Temperature Drops and Light Rain in District तेज हवा संग बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsWeather Change Brings Relief Temperature Drops and Light Rain in District

तेज हवा संग बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत

Rampur News - शुक्रवार को जिले में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक गिर गया। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 14 June 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
तेज हवा संग बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत

जिले में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार में सुबह के समय बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने राहत दी। इससे मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक कम हुआ। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के आसपास बना हुआ था। ऐसे में लोग बारिश होने की प्रार्थना कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल थे। दोपहर में 12.30 बजे के आसपास शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई और साथ में सर्द हवाएं भी चलने लगीं।

इससे मौसम बिल्कुल बदल गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 38 डिग्री पहुंच गया और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 29 डिग्री पर ठहर गया। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि प्री मानसून की दस्तक है। 14 से 18 जून को जिले में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम सुहाना तो सड़कों पर दिखे लोग गुरुवार को दोपहर के समय आसमान में बादल थे और गर्मी का प्रकोप भी कम रहा। इसीलिए आम गर्मी के दिनों में जहां सड़क, बाजार में सन्नाटा दिखता था, वहीं आज लोग बाजार में निकले हुए नजर आए। सुहाने मौसम में लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की। सफर में निकले लोगों को मौसम बदलने से काफी राहत मिली। फसलों के लिहाज से बारिश फायदेमंद है। किसानों को इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। फैक्ट फाइल -38 डिग्री रहा अधिकतम तापमान -29 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान -61 प्रतिशत वातावरण में नमी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।