मौलाना पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, विवाद
Rampur News - नगर में एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ मौलाना द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। महिला का कहना है कि मौलाना ने उसकी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की, जबकि...

नगर में एक महिला ने अपनी मासूम बच्ची के साथ एक मौलाना द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी एक महिला ने फोन के माध्यम से पुलिस की सूचना दी और मौलाना पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने बताया की उसके पड़ोस में रहने वाले एक मौलाना ने उसकी मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। उसने जब इसका विरोध किया तो मौलाना तथा उसके परिजन झगड़े पर उतारू हो गए। साथ ही मारपीट करने लगे। महिला की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई।
उन्होंने मोहल्लेवासियों सहित दोनों पक्षों से वार्ता की। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली कहासनी हुई थी। मासूम से छेड़छाड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मामूली विवाद को छेड़छाड़ का नाम दे दिया गया है। बताया कि शिकायतकर्ता ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।