BJP Ex-MLA Shashibala Pundir Questions Women s Reservation Bill Implementation महिला आरक्षण पर पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Ex-MLA Shashibala Pundir Questions Women s Reservation Bill Implementation

महिला आरक्षण पर पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल

Saharanpur News - देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल बीतने के बावजूद महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 9 June 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
महिला आरक्षण पर पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल

देवबंद। भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास तो करा लिया, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी इसका लाभ महिलाओं को मिलता नजर नहीं आ रहा है। शशिबाला पुंडीर ने एक्स पर की एक पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एक मात्र नेता सोनिया गांधी हैं जो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संसद के दोनों सदनों में 2023 में महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से पारित कराया था।

जिसे भारतीय राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की दशा एक महत्वपूर्ण कदम माना गया था। तीन साल गुजर जाने के बाद भी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल सका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।