Grand Conclusion of Shri Valmiki Ramayana Mahakatha Yajna in Mukulnath Dham हवन यज्ञ के साथ श्रीराम कथा का समापन, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsGrand Conclusion of Shri Valmiki Ramayana Mahakatha Yajna in Mukulnath Dham

हवन यज्ञ के साथ श्रीराम कथा का समापन

कपकोट में महंत स्वामी उत्तमांनद यति महाराज और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल की उपस्थिति में श्री वाल्मीकि रामायण राम कथा महायज्ञ का समापन हुआ। पूजा के बाद कथा व्यास रमेश चंद्र पांडेय ने श्रीराम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 10 June 2025 01:24 PM
share Share
Follow Us on
हवन यज्ञ के साथ श्रीराम कथा का समापन

कपकोट, संवाददाता महंत स्वामी उत्तमांनद यति महाराज सानिध्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल के संरक्षण में मूलनारायण महाधाम शिखर पर्वत में आयोजित श्री वाल्मीकि रामायण राम कथा महायज्ञ का हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ समापन हो गया है। विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद कथा व्यास रमेश चंद्र पांडेय ने कथा का समापन किया। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में हवन यज्ञ जितने अधिक होंगे वहां आपदा आने की संभावना उतनी कम हो जाती है।

कथा में आए लोगों ने विश्व शांति, लोक कल्याण, प्राणिमात्र का उद्धार, शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण एवं देश को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री भुपेश उपाध्याय, विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, गोविंद दानू, चंद्र सिंह चौहान, कुंदन रैखोला, विक्की देवली, चंदन दानू, गोविंद बाफिला आदि मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी प्रेम सिंह धामी ने प्रसाद वितरण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।