तीन पंचायतों में आज किसानों की पाठशाला
रघुनाथपुर के तीन पंचायतों में बुधवार को किसानों की पाठशाला आयोजित की जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ किसानों को खरीफ फसल की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम चकरी पंचायत के...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 11 June 2025 01:45 PM

रघुनाथपुर। प्रखंड के तीन पंचायतों में बुधवार को किसानों की पाठशाला लगेगी। कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के विषय वस्तु विशेषज्ञयों की टीम द्वारा किसानों को खरीफ फसल की खेती वैज्ञानिक दृष्टि से करने संबंधी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी बीटीएम सतीश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने ने बताया कि चकरी पंचायत के नदियांव, फुलवरिया और राजपुर के पंचायत भवन यह कार्यक्रम होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।