राम विवाह का भव्य वर्णन से श्रद्धालु हुए खुश
हसनपुरा के लहेजी मठिया में श्री रुद्र महायज्ञ के अंतिम दिन कथावाचिका देवी कृष्ण मोहिनी ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का वर्णन किया। पंडाल 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा। कथा में भगवान...

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के लहेजी पंचायत के लहेजी मठिया में चल रहे सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह हनुमत कथा के अंतिम दिन रविवार की रात श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथावाचिका देवी कृष्ण मोहिनी ने भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह का मार्मिक वर्णन किया। जैसे ही श्रीराम-सीता विवाह की कथा आरंभ हुई, पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। कथावाचिका ने मिथिला नगरी में जनक महाराज द्वारा आयोजित स्वयंवर का जीवंत चित्रण करते हुए बताया कि कैसे भगवान श्रीराम ने शिवजी के धनुष को उठाकर भंग किया और कैसे माता सीता ने जयमाल पहनाकर उन्हें अपना वर स्वीकार किया।
कथा स्थल पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु इस दिव्य प्रसंग को सुनकर भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान विवाह के प्रसंग पर विशेष सजावट की गई थी। वही विवाह गीतों और भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बन गया। कथावाचिका मोहिनी ने विवाह की आध्यात्मिक महत्ता को समझाते हुए कहा, "यह विवाह केवल दो आत्माओं का नहीं, धर्म और मर्यादा के मिलन का प्रतीक है। श्रीराम और सीता का जीवन आज भी वैवाहिक आदर्श का मार्गदर्शन करता है।" वही कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।