Khatu Shyam Palanquin Procession Celebrated in Saharanpur खाटू श्याम पालकी यात्रा निकाली , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsKhatu Shyam Palanquin Procession Celebrated in Saharanpur

खाटू श्याम पालकी यात्रा निकाली

Saharanpur News - सहारनपुर में श्री खाटू श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर खाटू श्याम की पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का भव्य स्वागत विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने खाटू...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 27 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
खाटू श्याम पालकी यात्रा निकाली

सहारनपुर श्री खाटू श्याम मंदिर, राधा विहार के वार्षिकोत्सव पर खाटू श्याम पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

श्री खाटू श्याम पालकी यात्रा पैरामाउंट ट्यूलिप से प्रारंभ होकर न्यू आवास विकास, स्टेट बैंक कॉलोनी, बलिया खेड़ी ब्लाक, हसनपुर चुंगी राजौरी गार्डन, शारदा नगर होते हुए लेबर कॉलोनी पहुंची,यहां यात्रा को विश्राम दिया। खाटू श्याम की महिमा का बखान करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा खाटू श्याम सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले कलयुग के जागृत देव हैं। भगवान कृष्ण के वरदान के अनुसार जैसे-जैसे कलयुग बढ़ेगा वैसे-वैसे खाटू श्याम की भक्ति का प्रभाव भी निरंतर बढ़ता रहेगा। रमेश चंद्र शर्मा, संजीव चौधरी उपेंद्र चौधरी, सुभाष चंद्र सैनी, अमन वालिया, अनूप वालिया, भूपेंद्र सिंह पुंडीर, दिग्विजय सिंह पुंडीर, नरेश चंदेल, प्रेम सिंह चंदेल, दिनेश धीमन, मोनू धीमान, अनिल नारंग, सागर गुप्ता, अगम शर्मा, प्रेमवती शर्मा, उमा चौधरी, डेजी वालिया, संगीता पुंडीर, सुषमा चंदेल ,पूनम धीमान, वर्षा बधवा, किरण बजाज, राजबाला रोहिल्ला,तनु कौशिक आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।