सेना के पराक्रम और शौर्य के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
Saharanpur News - बुधवार को भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने बेहट ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम का सम्मान करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा गांव असलमपुर बरथा से शुरू होकर कारगिल शहीद बिंदरपाल...

बेहट ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में बुधवार को भाजपा नेताओं संग क्षेत्रवासियों ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा गांव असलमपुर बरथा से शुरु होकर गंदेवड़ चौराहे पर पहुंची यहां से विभिन्न गांवों से होते हुए बहरामपुर कांसेपुर स्थित कारगिल शहीद बिंदरपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम एवं शौर्य से हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से भरा हुआ है। तिरंगा यात्रा में अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर, बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, बबलू कुमार एडवोकेट आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।