सड़क निर्माण न होने से लोग परेशान, नगर निगम से की शिकायत
Saharanpur News - गीता विहार कॉलोनी के निवासी लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं। बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से कई बार...

गीता विहार कॉलोनी के निवासी लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। इसके बावजूद आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के मौसम में कीचड़ और गंदगी के चलते बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
जानकारी दी कि वह पिछले कई महीनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं मिला है। परेशान क्षेत्रवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरु कराए जाने की मांग की है। इस अवसर पर पीयूष कुमार, मुकेश कुमार, विनोद, विकास, अमरनाथ, गौरव शर्मा, प्रियंका, प्रीति आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।