सहारनपुरवासी मां के नाम पर लगाएं एक पौधा: डीएम
Saharanpur News - सहारनपुर में 2025 के महाकुंभ की स्मृति में और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर, विधायक और डीएम ने पौधरोपण किया।...

सहारनपुर। महाकुंभ 2025 की स्मृति में और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहारनपुर द्वारा आईआईटी रुड़की, सहारनपुर कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम और डीएम मनीष बंसल विशेष रूप से रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा चौक से एक जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें एनसीसी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य प्लास्टिक हटाओ-पर्यावरण बचाओ संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली के बाद बच्चों ने कैंपस में प्लास्टिक कचरा भी एकत्र किया।
मुख्य अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस की शुरुआत की। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने पीपल, विधायक देवेन्द्र निम ने नीम और डीएम मनीष बंसल ने बरगद का पौधा लगाया। दिल्ली से आये विषेशज्ञों द्वारा बच्चों को प्लास्टिक से ईको ब्रिक बनाने की कला भी सिखाई। साथ ही कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को ऑस्कर पुरस्कृत शॉर्ट फिल्म ‘एलीफैन्ट व्हिसपर्स का अवलोकन कराया गया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग शुभम सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी संवेदना चौहान, वीरेन्द्र सिंह रावत आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।