सत्य संयम भूर्यान को प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त
Saharanpur News - रामपुर मनिहारान में सैनी समाज के एक कार्यक्रम में सत्य संयम भूर्यान को भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति...

रामपुर मनिहारान गुरुवार को सैनी समाज के एक कार्यक्रम में सत्य संयम भूर्यान को भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन भारत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी ने सत्य संयम भूर्यान को नियुक्ति पत्र सौंपा। नगर के दिल्ली हाईवे पर स्थित सत्य संयम भूर्यान के आवासीय कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन भारत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैनी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी ने सत्य संयम भूर्यान को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन के संस्थापक व प्रभारी अरुण सैनी ने सत्य संयम भूर्यान को नियुक्ति पत्र सौंपा।
कार्यक्रम को समाज के लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार सैनी व संचालन राजीव सैनी ने किया। कृष्ण चंद सैनी, अश्वनी सैनी, भोपाल सैनी, मलखान सिंह सैनी, यतेन्द्र सैनी, संजय सैनी, रीतू सैनी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।