Suspicious Death of Woman in Kandehela Leads to Dowry Death Case Against Six Including Husband मृतक महिला के पिता की तहरीर पर छह पर मुकदमा, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSuspicious Death of Woman in Kandehela Leads to Dowry Death Case Against Six Including Husband

मृतक महिला के पिता की तहरीर पर छह पर मुकदमा

Saharanpur News - गांव कन्धेला में महिला सहजमानी पत्नी आरिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 20 May 2025 11:57 PM
share Share
Follow Us on
मृतक महिला के पिता की तहरीर पर छह पर मुकदमा

रविवार देर रात के गांव कन्धेला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित छः लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। रविवार देर रात थाना क्षेत्र के गांव कन्धेला में एक विवाहिता महिला सहजमानी पत्नी आरिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के परिजनों ने महिला की हत्या की आंशका जताते हुए कार्यवाही की मांग की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता मौहम्मद आशिक पुत्र रियाजुल हसन निवासी दतौली रांघड कोतवाली देहात ने पति आरिफ, सास बानो, इमरान पुत्र कयूम निवासीगण कंधेला, खुजनावर निवासी ननद अंजुम पत्नी अफ्फान, ननदोई अफ्फान एवं मेहराज उर्फ माही पुत्री आलिम निवासी नौगांवा थाना मिर्जापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।