Thousands of Devotees Take Holy Dip on Ganga Dussehra Amid Tight Security गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsThousands of Devotees Take Holy Dip on Ganga Dussehra Amid Tight Security

गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Saharanpur News - गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों को तैनात किया। एसडीएम ने भी घाटों का दौरा कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 6 June 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा के अवसर पर तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के घाटों में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तहसील प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर पुलिस और राजस्व कर्मियों को तैनात किया। इसके साथ ही एसडीएम स्वयं भी विभिन्न घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। गुरुवार को गंगा दशहरा पर तहसील क्षेत्र के रानीपुर बरसी, नागल राजपूत, दौलतपुर, नसरुल्लागढ़, मंधौर, ढिक्का कला, शाहजहांपुर आदि घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने हर हर गंगे, जय यमुना मैया के जयकारे लगाते हुए स्नान किया। इस दौरान प्रशासन ने पूर्व में हुई अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर खतरे वाली जगहों को चिन्हित किया था।

तहसील प्रशासन ने घाटों पर खतरे वाले गहरे गड्ढों की तरफ न जाने देने के लिए सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक लेखपालों व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। एसडीएम स्वयं भी उक्त घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।