Cricket Game Turns Violent at Wedding in Nirayavali Two Seriously Injured क्रिकेट की गेंद लगने पर शुरू हुआ विवाद, मारपीट में दो लोग घायल, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCricket Game Turns Violent at Wedding in Nirayavali Two Seriously Injured

क्रिकेट की गेंद लगने पर शुरू हुआ विवाद, मारपीट में दो लोग घायल

Sambhal News - संभल के गांव निरयावली में एक शादी समारोह के दौरान क्रिकेट खेलते समय विवाद बढ़ गया। गेंद लगने पर एक लड़की के परिजनों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मारपीट हुई। आरोपियों ने सूरज और उनके भाई पर लाठी-डंडों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 01:18 PM
share Share
Follow Us on
क्रिकेट की गेंद लगने पर शुरू हुआ विवाद, मारपीट में दो लोग घायल

संभल। कैलादेवी क्षेत्र के गांव निरयावली में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दौरान क्रिकेट खेलते समय गेंद लगने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौसमपुर, थाना इस्लामनगर निवासी सूरज पुत्र महावीर अपने साले की शादी में शामिल होने निरयावली आए थे। बारात रविवार शाम को बहजोई जानी थी, लेकिन सुबह के समय गांव के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद गांव निवासी हरीश चंद्र की बेटी को लग गई। इस पर लड़की के परिजनों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई हेमसिंह, उनके चार पुत्र, कररू और उनके दो पुत्रों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी करीब 7-8 लोगों के साथ हरीश चंद्र के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने सूरज और उनके भाई सुभाष पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले से घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाना कैलादेवी में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।