Farmer Attacked by Jackal During Corn Irrigation in Pota Barahi Village मक्का की सिंचाई कर रहे किसान पर गीदड़ का हमला, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFarmer Attacked by Jackal During Corn Irrigation in Pota Barahi Village

मक्का की सिंचाई कर रहे किसान पर गीदड़ का हमला

Sambhal News - हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के पोटा बराही गांव में एक किसान बब्बू पर गीदड़ ने हमला किया। बब्बू के भाई ने डंडे से गीदड़ को भगाया। घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
मक्का की सिंचाई कर रहे किसान पर गीदड़ का हमला

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के पोटा बराही गांव में रविवार सुबह एक किसान पर खेत में मक्का की फसल की सिंचाई करते समय गीदड़ ने हमला कर दिया। खेत पर मौजूद किसान के भाई ने डंडा से गीदड़ पर कई वार किए, तब गीदड़ भागा। गीदड़ के हमले में घायल किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया। थानाक्षेत्र के पोटा बराही गांव निवासी किसान बब्बू रविवार सुबह मक्का की फसल की खेत पर सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले गीदड़ ने बब्बू पर हमला कर दिया। बब्बू की चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में मौजूद उसका भाई मौके पर दौड़ा और डंडा मारकर किसी तरह गीदड़ को भगाया।

उसके बाद घायल किसान को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे खेतों में काम करना खतरनाक होता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।