Gunnaur Municipality Faces Garbage Crisis No Permanent Dumping Ground Established हाईवे किनारे फेंका जा रहा कचरा, दुर्गंध से राहगीर परेशान, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGunnaur Municipality Faces Garbage Crisis No Permanent Dumping Ground Established

हाईवे किनारे फेंका जा रहा कचरा, दुर्गंध से राहगीर परेशान

Sambhal News - नगर पंचायत गुन्नौर में कूड़े के निस्तारण के लिए स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं है। हाईवे के किनारे कूड़ा फेंकने से स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा है। राहगीरों को दुर्गंध और कचरे के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 25 May 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
हाईवे किनारे फेंका जा रहा कचरा, दुर्गंध से राहगीर परेशान

बदइंतजामी की मिसाल बनता जा रहा है नगर पंचायत गुन्नौर, जहां अब तक कूड़े के निस्तारण के लिए कोई स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया गया है। इसका नतीजा ये है कि कस्बा से निकलने वाला सारा कूड़ा सीधे हाईवे के किनारे फेंका जा रहा है। यह समस्या अब केवल गंदगी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इससे स्थानीय लोगों की सेहत और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत गुन्नौर में नरौरा हाईवे व अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। हाईवे किनारे लगे कूड़े के ढेरों से उठती दुर्गंध से राहगीरों और आस-पास रहने वालों का जीना दूभर हो गया है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन कूड़े के ढेरों में आए दिन आग लग जाती है। जिससे धुआं फैलता है और यातायात प्रभावित होता है। कई बार आग इतनी बढ़ जाती है कि आस-पास के इलाकों को भी खतरा हो जाता है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार इस मुद्दे को नगर पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया गया, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है। जबकि हैरानी की बात यह है कि ये अधिकारी और प्रतिनिधि इसी रास्ते से रोज गुजरते हैं, लेकिन फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं। राहगीरों को गंदगी, धुएं और सड़क पर फैले कचरे के कारण न केवल असुविधा का सामना करना पड़ता है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर पंचायत जल्द से जल्द डंपिंग ग्राउंड के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करे और कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो यह मामला सिर्फ गंदगी तक सीमित न रहकर एक बड़े स्वास्थ्य संकट में तब्दील हो सकता है। हाईवे किनारे पड़े कूड़े से दिनभर दुर्गंध उठती है। जिसकी वजह से सड़क से निकलना मुश्किल हो जाती है। कई बार कस्बा के लोगों ने शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। -मोहम्मद सलीम बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। कभी कूड़े में आग लगी रहती है तो बारिश में कीचड़ फैल जाता है। डर लगता है कहीं कोई हादसा न हो जाए। प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। -उमाकांत शर्मा कस्बा में कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। जिसकी वजह से उधर से गुजरना लोगों का मुश्किल हो जाता है। जब कूड़े में आग लग जाती है। तो मुंह से कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है। -खालिद पीरजादा कूड़ा प्रबंधन एक मूलभूत व्यवस्था है। जिसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत की होती है। अधिकारी और नेता रोज़ इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन अनदेखी कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी होती है। -दीपक यादव तहसील द्वारा नगर पंचायत को भूमि आवंटित की गई थी। उसी में अभी टेंपरेरी डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। नगर पंचायत का कूड़ा उसी में डाला जाता है। कुछ जगह पहले से कूड़ा पड़ा हुआ है। कोई व्यक्ति गत तरीके से कूड़ा डालता है तो उसको नोटिस दिया जाएगा। -अमरेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी, गुन्नौर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।