भट्ठा मजदूर की मौत से परिवार में मातम
Sambhal News - गांव रम्पुराराम रायपुर के निवासी प्रेम सिंह (45 वर्ष) गाजियाबाद में ईंट भट्टे पर काम करता था। अचानक उसे बुखार आया और इलाज के बावजूद उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। अलीगढ़ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया,...

थाना क्षेत्र के गांव रम्पुराराम रायपुर में निवासी प्रेम सिंह (45वर्ष) परिवार के साथ गाजियाबाद क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। रविवार को अचानक मजदूर को बुखार आ गया। उसने गाजियाबाद में दवाई ली, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। उसके बाद परिजनों ने गाजियाबाद के बनथला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था। वहां भी मजदूर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद परिजन मजदूर को अलीगढ़ अस्पताल में ले जाने लगे। अलीगढ़ ले जाते समय मजदूर ने दमतोड़ दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव आये तो घर में चीख पुकार मच गई।
शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।