Severe Heat Wave Hits District Temperatures Reach 41 C भीषण गर्मी ने छुड़ाए लोगों पसीने, बाजारों में पसरा सन्नाटा, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSevere Heat Wave Hits District Temperatures Reach 41 C

भीषण गर्मी ने छुड़ाए लोगों पसीने, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Sambhal News - जनपद में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी ने छुड़ाए लोगों पसीने, बाजारों में पसरा सन्नाटा

जनपद में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को तापमान में जबरदस्त वृद्धि के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कूलर और पंखे की हवा तक गर्म महसूस हो रही थी। जो लोगों को कोई खास राहत नहीं दे पा रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। जनपद में बीते दिनों बारिश से मौसम में गिरावट हुई थी। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी।

बीते दो दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार की सुबह से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। गर्मी का असर ऐसा रहा कि दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। आम दिनों की चहल-पहल वाले इलाके भी सूने नजर आए। लोग गर्मी से बचने के लिए विभिन्न उपाय करते दिखे, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गांवों में लोग तपती गर्मी से राहत पाने के लिए नलकूपों में स्नान करते नजर आए। बच्चे, युवक और बुजुर्ग सभी बोरवेल या स्वीमिंग पूल जैसी जगहों पर नहाकर कुछ पल की ठंडक महसूस करते दिखे। हालांकि जैसे ही वे पानी से बाहर आते, गर्मी फिर से परेशान करने लगती। भीषण गर्मी के बीच कुछ समाजसेवियों और युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़कों पर निकलने वाले बाइक सवारों और राहगीरों को रोककर उन्हें शर्बत, पानी और छांव में कुछ देर आराम कराया गया। यह छोटा सा प्रयास लोगों को न केवल गर्मी से राहत देने वाला था। भीषण गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।