Summer Camp at Raghunath Ashram Kids Showcase Art with Peacock and Lotus Drawings बच्चों ने समरकैंप में बनाया राष्ट्रीय पक्षी मोर का मनमोहक चित्र, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSummer Camp at Raghunath Ashram Kids Showcase Art with Peacock and Lotus Drawings

बच्चों ने समरकैंप में बनाया राष्ट्रीय पक्षी मोर का मनमोहक चित्र

Sambhal News - रघुनाथ आश्रम में सबरंग आर्ट एकेडमी द्वारा समरकैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मोर और कमल के फूल का चित्रण किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में विष्णु, अनमोल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों ने समरकैंप में बनाया राष्ट्रीय पक्षी मोर का मनमोहक चित्र

सीता रोड रोड के रघुनाथ आश्रम में सबरंग आर्ट एकेडमी के द्वारा समरकैंप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को चौथे दिन बच्चों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का मनमोहक चित्र बनाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया समरकैंप में अवलेश कुमार अन्नी द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए राष्ट्रीय दिवस पर सीनियर बच्चों के द्वारा मोर का चित्रण कराया गया। जबकि जूनियर बच्चों के द्वारा कमल के के फूल का चित्रण कराया गया। राजीव लोचन शर्मा ने बच्चों को कमल के फूल के बारे में विस्तार से बताया। धर्मपाल सिंह बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रण में से विजेताओं का चयन किया।

समरकैंप में 67 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान विष्णु, द्वितीय स्थान अनमोल, तृतीय स्थान प्रिंसी व जूनियर वर्ग में प्रथम ईशानी, द्वितीय सुधा, तृतीय ऋषि ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को हीरालाल ने बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। समरकैंप में ज्ञान प्रकाश चिंटू, मनोज कुमार, छुट्टन, दिनेश कुमार, पारुल वार्ष्णेय, इंद्रपाल वार्ष्णेय आदि ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।