Tree Plantation Drive in Maulagadh Youth Raise Awareness for Environmental Protection रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTree Plantation Drive in Maulagadh Youth Raise Awareness for Environmental Protection

रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Sambhal News - चन्दौसी, संवाददाता। जायट्स ग्रुप वुमेन शिखर व संकल्प ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गांव मौलागढ़ में एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इ

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 6 June 2025 06:51 PM
share Share
Follow Us on
रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जायट्स ग्रुप वुमेन शिखर व संकल्प ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गांव मौलागढ़ में एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली शिव मंदिर आवास विकास से लेकर मौलागढ़ से शुरू की गई। इसके बाद गली और मौहल्ला और दुकानों पर जाकर ये संदेश दिया कि हमें अपने देश के पर्यावरण को बचाने के लिए सबसे पहले पॉलिथीन को हटाना होगा और घर-घर कपड़ों के थैले और दुकानों पर भी कपड़े के थैलों का प्रयोग करना होगा। इसके बाद ही हमारा वातावरण शुद्ध हो सकता है और मानव को भरपूर ऑक्सीजन ले सकता है।

इसके बाद एक पेड़ देश के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। दोनों ग्रुप के अध्यक्ष सचिन मोना शर्मा कोषाध्यक्ष नीतू रस्तोगी व अन्य सदस्यों ने निर्झरा एकादशी के उपलक्ष्य में सभी को ठंडा शरबत वितरण किया। इस मौके पर संकल्प ग्रुप की शिवानी शर्मा, सुमन सैनी, शीनू शर्मा, शालिनी शर्मा, वीना शर्मा, नूतन अग्रवाल, जौली, वीना गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।