Eid ul-Azha Celebrated with Devotion in Sant Kabir Nagar अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, दी कुर्बानी, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsEid ul-Azha Celebrated with Devotion in Sant Kabir Nagar

अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, दी कुर्बानी

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 8 June 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, दी कुर्बानी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाहों एवं मस्जिदों में सुबह-सुबह पहुंचे अकीदतमंदों ने ईद उल अजहा की दो रकात विशेष नमाज बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ अदा की। नमाज बाद ईदगाहों मस्जिदों में सबके लिए अल्लाह से खैर आफियत और विश्व सहित मुल्क में अमन, शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआएं मांगी। इसके बाद लोगों ने अपने घरों पर पहुंच कर अल्लाह की खुशी के लिए कुर्बानी दी। इस दौरान सुरक्षा का कड़ा प्रबंध रहा। अधिकारी भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे। शनिवार को नमाज फजर के बाद सुबह 5 बजे से ही घर-घर में बुजुर्ग बच्चे जवान सभी ईद की तैयारी में जुट गए।

सुबह मौसम खुशगवार और सुहाना था। रंग बिरंगे नए-नए कपड़ों में मस्जिद की तरफ अल्लाह की सदा बुलंद करते हुए रवाना हो गए। सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे बजे तक प्रायः सभी जगह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद अल अजहा की विशेष दो रकात नमाज अदा की गई।खलीलाबाद की बड़ी ईदगाह में भारी संख्या में जुटे लोगों ने नमाज पढ़ी। लोगों ने नमाज पढ़ एक दूसरे को मुबारकबाद दी। विधियानी व बंजरिया के ईदगाहों में भी नमाज के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा मस्जिद अक्सा मदरसतुल कुरान, तक्वा मस्जिद, नूर मस्जिद रोशन नगर, जामा मस्जिद पठान टोला, मक्की जामा मस्जिद मोतीनगर, अंसार टोला, मड़या में जुमा की नमाज पढ़ी गई। ग्रामीण क्षेत्र के जामा मस्जिद सेमरियावां, मदनी मस्जिद , अनवार मस्जिद, गांव की जामा मस्जिद, खलीलिया मस्जिद, दुधारा, बाघनगर, करही, उसरा शहीद, बिगरामीर, तिलजा, दरियाबाद, ऊंचहरा, तिनहरी, छपिया माफी, सालेहपुर, अगया कोहरियावां, पिपरा, सहित बहुत से स्थानों पर मस्जिदों व ईदगाहों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद बड़ी संख्या में बकरे की कुर्बानी की। गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों में वितरित भी किया। मांगी गई बारिश की दुआएं बकरीद पर्व पर मस्जिदों और ईदगाहों में बारिश के लिए विशेष रूप से अल्लाह से दुआ मांगी गई। क्षेत्र में स्थित ईदगाहों, जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में सख्त गर्मी, तपिश, लू से बचाव और रहमत की बारिश के लिए दुआएं मांगी गई। बच्चों की में दिन भर छाई रही ईद की खुशी ईदगाहों मस्जिदों के पास तरह तरह की सजी दुकानों पर बच्चों की भीड़ जमी रही। घर से मिली ईदी से मन पसंद खिलौनों की जमकर खरीदारी की। बच्चों की पहली पसंद जहाज, हेलीकॉप्टर, बाइक, कार, रंग-बिरंगे खिलौने रहे। आइसक्रीम और फलों, मिठाई की दुकान पर भीड़ जमा रही। देश विदेश दी गई बधाई ईद उल अजहा की तैयारी दस दिन पूर्व चांद नजर आते ही शुरू हो गई। ज्यों ज्यों ईद के दिन करीब आते गए सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई संदेश देने की होड़ लग गई। देश-विदेश में रह रहे परिवार के सदस्यों, मित्र, दोस्त को बधाई संदेश भेजकर एक दूसरे से खुशी बांटी। अल्लाह को दिखावा पसंद नहीं मदरसा तालीमुल कुरान सेमरियावां की जामा मस्जिद ईदगाह में दर्जन भर से अधिक गांवों के हजारों लोगों ने एक साथ पूर्व निर्धारित समयानुसार सात बजे अदा की गई। मौलाना मो. अरशद कासमी ने नमाज पढ़ाई और खुतबा सुनाया। नमाज के से पहले मौलाना मुनीर अहमद नदवी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि कुर्बानी रश्मी अमल नहीं है, बल्कि एक अजीम इबादत है। पुनीत अवसर पर नेक काम करने और गुनाह छोड़ने का संकल्प लें। कुर्बानी खुशदिली के साथ करें। अल्लाह को राजी करने के लिए करें। नमाज में बंदा अल्लाह के करीब हो जाता है। कुरबानी में दिखावा, नाम प्रसिद्धि, शोहरत नहीं होनी चाहिए। सफाई का ख्याल रखें। गरीबों की खूब मदद करें। इसका सवाब अल्लाह जरूर देगा। शांति पूर्वक अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज पौली। पौली क्षेत्र में ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। पौली स्थित मस्जिद, परसा ईदगाह, कुड़वा, सोनहन, चन्दौली माफी सहित क्षेत्र कि सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी प्रभारी सचिन्द्र नाथ राय अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मुश्तैद रहे। नाथनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर हुआ मेला का आयोजन नाथनगर। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित ईदगाहों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल अजहा की विशेष नमाज पढ़ी गई। क्षेत्र के रौजा, नाथनगर, छितही, मुखलिसपुर, सड़हरा, कालीजगदीशपुर आदि स्थानों पर मेले का आयोजन किया गया। महुली बस्ती मार्ग पर सगड़वा स्थित ईदगाह पर इमाम मौलाना हस्सान ने नमाज़ अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान थाना प्रभारी रजनीश राय सुरक्षा के मद्देनजर पूरी मुस्तैदी से पुलिस फोर्स के साथ गेट पर जमे रहे और ड्रोन कैमरे से भीड़ की निगरानी करते दिखे। एसडीएम व सीओ भी मोबाइल रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। बेलहर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्यौहार राजघाट। जिले के बेलहर थाना क्षेत्र बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्र होकर नमाज अदा की और अल्लाह से अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। बेलहर, कैथवलिया, पवरिहा, पिपरा प्रथम, समन्था, बनेथू, लोहरसन, सांड़ा सहित विभिन्न गांवों और कस्बों में बकरीद का पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। घरों में विशेष व्यंजन परोसकर मेहमानों का स्वागत किया। शांति और सौहार्द्र के बीच पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।