Electricity Employees Protest Privatization in Sant Kabir Nagar निजीकरण के खिलाफ गरजे बिजली कर्मी, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsElectricity Employees Protest Privatization in Sant Kabir Nagar

निजीकरण के खिलाफ गरजे बिजली कर्मी

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत से निजीकरण किया जा रहा है, जो आम जनता और विभाग के हित में नहीं है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 14 June 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
निजीकरण के खिलाफ गरजे बिजली कर्मी

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बिजली कर्मियों ने निजीकरण को लेकर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश स्तर पर शीर्ष अधिकारियों की मिलीभगत से निजीकरण का खेल खेला जा रहा है। सरकार को इस बारे में गहनता से विचार करना चाहिए कि क्या इससे आम जन या विभाग का हित होने वाला है। हम लोगों के अनुसार सरकार का निजीकरण का फैसला गलत साबित होगा। आशुतोष गुप्ता ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद कुमार ने प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन के पद पर रहते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ 6 अक्टूबर वर्ष 2020 को एक लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

यह समझौता वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं तत्कालीन ऊर्जा मंत्री माननीय श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में हुआ था। जिसमें लिखा गया था कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव वापस लिया जाता है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य व्यवस्था का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उत्तर प्रदेश में विद्युत वितरण निगमों की वर्तमान व्यवस्था में ही विद्युत वितरण में सुधार हेतु कर्मचारियों एवं अभियंताओं को विश्वास में लेकर सार्थक कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नही इसमें यह भी उल्लेख था कि कर्मचारियों एवं अभियंताओं को विश्वास में लिए बिना उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थान पर कोई निजीकरण नहीं किया जाएगा। धरना में शामिल संघर्ष समित के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत नियामक आयोग में दूसरे सदस्य संजय सिंह उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कर्मचारी रह चुके हैं। ऐसी स्थिति में पावर कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के डॉक्यूमेंट पर वे भी अपना अभिमत नहीं दे सकते। सभी ने कहा कि निजीकरण करने की मंशा सरकार की पूरी नहीं होने पाएगी। यह विरोध सभा लगातार 198 वें दिनभी जारी रहा। इस दौरान इं. राजेश कुमार, इं. अभय सिंह, इं. आशीष मिश्रा, इं. अमित सिंह, इं. बेचन प्रसाद, इं. चन्द्र भूषण, कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, अमरनाथ कुमार, सुनील कुमार प्रजापति, मनीष मिश्रा, पुष्पेन्द्र भारती, प्रदुम्न कुमार, श्रवण कुमार प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसरिया, रंजन राज, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।