हीट स्ट्रोक का सबसे अधिक खतरा धनघटा और मेहदावल तहसील क्षेत्र में
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके धूप के बीच नदियों के किनारे

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके धूप के बीच नदियों के किनारे की आबादी को हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक बढ़ गया है। रेतीली हवाओं की वजह से वजह से तापमान और गर्म हो जाता है। दूसरे ओर आर्द्रता अधिक होने के कारण शरीर से पसीना भी तेजी से निकलता है। यही वजह है कि लू का सबसे अधिक खतरा नदी के किनारे को लोगों को होता है। धनघटा और मेहदावल दोनों तहसील में नदियों का विशाल क्षेत्र है। अब ऐसे में इन क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरती जा रही है।
गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले चार दिनों से तापमान 41से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच ठहरा हुआ है। नदियों की तलहटी में तरबूज और खरबजू की खेती होती है। आसपास के गांव के लोग खेतों में काम के लिए चले जाते हैं। नदी की तलहटी में तेज हवाओं के साथ रेत भी उड़ती है।
महामारी रोग विशेषज्ञ डा. मुबारक अली ने बताया कि नदी के किनारे तापमान और आर्द्रता के बदलाव के कारण लू लगने की आशंका बनी रहती है। नदी के किनारे हवा की गति अधिक होने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। नदी की तलहटी में सीधी धूप पड़ने से शरीर का तापमान बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा नदी के किनारे शारीरिक गतिविधि करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। यही कारण है कि नदियों किनारे के लोगों को लू लगने का खतरा बना रहता है। महामारी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि दोनों तहसीलों के लोगों को बेतहासा गर्मी में सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।