Tragic Suicide in Kodawat Village Family Blames Local Brothers for Harassment भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, मुकदमा दर्ज, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsTragic Suicide in Kodawat Village Family Blames Local Brothers for Harassment

भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Santkabir-nagar News - नाथनगर के ग्राम कोदवट में एक वाहन चालक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के दो भाईयों ने उसके भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 14 June 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के ग्राम कोदवट में साड़ी फंदे से झूलता हुआ वाहन चालक का शव मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा रही थी। इसी दौरान मृतक के भाई परिवार के साथ थाने पहुंचकर गांव के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप मढ़ते हुए तहरीर दे दिया है। तहरीर पर गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के ग्राम कोदवट निवासी रजनीश कुमार पुत्र स्व0 इंद्रजीत शुक्रवार को थाने में दिए गए प्रर्थना पत्र में बताया है।

11 जून 25 को यानी बुधवार शाम में उसका भाई मनीष कुमार गांव के भंडारे में खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव के दो सगे भाई पहुंचे। कहने लगे कि मनीष उन्हें घूर रहा है। विपक्षी अपने परिजनों को बुला लिया। विपक्षी मिलकर उसके भाई मनीष को मारना चाहते थे। लेकिन बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद विपक्षी गुरुवार को पुलिस को मनीष समेत कुछ के खिलाफ तहरीर दिया। चौकी मुखलिसपुर पर पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाया। वादी रजनीश के अनुसार जिसके चलते भाई मनीष काफी परेशान हो गया। उक्त लोगों की प्रताड़ना से आजिज आकर मनीष आत्महत्या करने को मज़बूर हो गया। रजनीश के अनुसार गांव के विपक्षी दोनों सगे भाई पूर्व में मनीष को बांधकर पिटाई भी की थी। इसके बाद उल्टे ही मनीष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। मामले में तहरीर देने के बाद एक नया मोड़ खड़ा हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रतिवादी सन्दीप गुप्ता, मुन्नू गुप्ता पुत्रगण राम वृक्ष निवासीगण कोदवट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।