खुदागंज में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
Shahjahnpur News - खुदागंज में रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा बाइक रैली के बाद शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर पुनाराम जानकी मंदिर पर समाप्त हुई। व्यापारियों...

खुदागंज में रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह बजरंग दल द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुआ। पुराने शिव मंदिर से होते हुए पुनाराम जानकी मंदिर पर शोभायात्रा संपन्न हुई। कस्बे में जगह-जगह पर व्यापारियों अन्य सामाजिक लोगों के द्वारा जलपान के स्टाल रामभक्तों के लिए लगाए गए। शोभायात्रा में राम दरबार, शिव दरबार, देवी काली के स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह कृपाल सिंह गजेंद्र सिंह चंदन पाल सिंह जसवीर सिंह सौरभ गुप्ता प्रताप नारायण अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।