Eid-ul-Azha Celebrations Preparations and Prayer Timings in Kairana ईद—उल—अजहा आज, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsEid-ul-Azha Celebrations Preparations and Prayer Timings in Kairana

ईद—उल—अजहा आज, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Shamli News - ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईदगाह में नमाज प्रात: 06:15 बजे अदा की जाएगी। अधिकारियों ने सड़कों पर नमाज न करने का निर्देश दिया है। पर्व पर भाईचारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 6 June 2025 10:59 PM
share Share
Follow Us on
ईद—उल—अजहा आज, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसी को लेकर प्रशासन-पुलिस ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। एसडीएम व सीओ ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व है। इसको लेकर शुक्रवार को प्राचीन ईदगाह परिसर में नगरपालिका की ओर से विशेष साफ-सफाई कराई गई। ईदगाह परिसर और आसपास से कूड़ा उठवाया गया। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम निधि भारद्वाज व सीओ श्याम सिंह ईदगाह परिसर के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शाम तक तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं, ईदगाह में पहुंचे जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर से भी अधिकारियों ने बातचीत की तथा ईद की नमाज के समय और होने वाली भीड़-भाड़ के बारे में जानकारी की, जिस पर बताया गया कि शनिवार प्रात: 06:15 बजे ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि सड़कों पर आवागमन प्रभावित नहीं होने देना है। इसलिए, सड़कों पर नमाज नहीं होगी। ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा करें। इसके अलावा मस्जिदों में नमाज अदा की जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि पर्व पर मवेशियों की कुर्बानी खुले में न करें और अवशेषों को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि पालिका की ओर से खुदवाए गए गड्ढों में ही अवशेष डलवाए जाएं। पर्व पर एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें और भाईचारा कायम रखें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। --- कैराना में ईद की नमाज का समय ईदगाह कैराना - प्रात: 06:15 बजे जामा मस्जिद कैराना - प्रात: 06:45 बजे मस्जिद दरबार - प्रात: 06:20 बजे मस्जिद गुली - प्रात: 06:30 बजे मस्जिद मक्की - प्रात: 06:20 बजे मस्जिद सराय - प्रात: 06:30 बजे मस्जिद एमपी वाली - प्रात: 06:30 बजे मस्जिद शामली बस स्टैंड - प्रात: 06:20 बजे मदरसा इशातुल इस्लाम की मस्जिद - प्रात: 09:00 बजे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।