रंजिश या पुलिस महिला से संबध के चलते की थी किसान की हत्या
Shamli News - हरियाणा के किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक साल पहले गाड़ी की साइड न देने को लेकर हुए विवाद में हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस का...

गांव मामौर के जंगल में हरियाणा निवासी किसान देवेंद्र देशवाल की हत्या में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक साल पहले गाड़ी की साइड न देने को लेकर हुए विवाद में को हत्या करना स्वीकार किया है। उधर पुलिस का मानना है कि केवल यह छोटा विवाद ही हत्या का कारण नहीं हो सकता है। पुलिस मृतक के एक महिला से संबंध होना मान रही है। एसएचओ का कहना है कि पूछताछ़ एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर महिला से संबंध होना भी सामने आया है।
इसकी जांच की जा रही है। सोमवार सुबह नौ बजे क्षेत्र के गांव मामौर के जंगल में हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना सनौली क्षेत्र के के गांव कुराड़ निवासी 45 वर्षीय किसान देवेंद्र देशवाल की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे रोहित ने सौबान और नदीम निवासी मामौर तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के समय आरोपी सौबान भी घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने मेरठ मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार रात में ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नदीम को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उसे पैर में गोली लगी थी, जिसे गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य आरोपी फरमान निवासी मामौर को भी चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र का लगभग एक वर्ष पूर्व गाड़ी की साइड लगने को लेकर नदीम व सौबान से विवाद हो गया था। इसमें देवेंद्र ने उनके साथ मारपीट की थी और माफी भी मंगवाई थी। जिसमें गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फैसला करा दिया था। इस बात को लेकर नदीम व सौबान देवेंद्र से रंजिश रखते थे। इस कारण ही उन्होंने देवेंद्र की हत्या कर दी। उधर कोतवाल बताया कि मामूली विवाद हत्या का कारण नहीं हो सकता। आरोपियों से पूछताछ एवं ग्रामीणों से जानकारी के आधार पर जांच में एक महिला से भी मृतक के संबंध होना बताया जा रहा है। इससे आरोपी पक्ष नाराज था। बताया जा रहा है कि कई बार मृतक देवेंद्र को महिला से बातचीत करते देखा गया था। उसे महिला से बातचीत करने से रोका गया लेकिन देवेंद्र नहीं माना। इसके बावजूद देवेन्द्र उसके घर आता रहा। जिसको लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस पर जांच कर रही है। विवेचना में स्थिति साफ हो जायेगी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपी सौबान का पुलिस की देखरेख में उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।