Record-Breaking Bowler Disabled Cricketer Mohammad Sadiq Hits 133 km h in T20 Series दिव्यांग क्रिकेटर सादिक ने तेज गेंदबाजी में बनाया रिकॉर्ड, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsRecord-Breaking Bowler Disabled Cricketer Mohammad Sadiq Hits 133 km h in T20 Series

दिव्यांग क्रिकेटर सादिक ने तेज गेंदबाजी में बनाया रिकॉर्ड

Shamli News - दिव्यांग क्रिकेटर मोहम्मद सादिक ने 133 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर रिकॉर्ड बनाया। वह बेंगलुरु में चल रही टी-20 सीरीज में इंडिया टीम का हिस्सा हैं। सादिक का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSun, 4 May 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
दिव्यांग क्रिकेटर सादिक ने तेज गेंदबाजी में बनाया रिकॉर्ड

दिव्यांग क्रिकेटर मोहम्मद सादिक ने 133 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर रिकॉर्ड बनाया है। उनके परिचितों में खुशी का माहौल बना हुआ है। गत 29 अप्रैल से बेंगलुरु टी-20 दिव्यांग इंडिया बनाम श्रीलंका टीम की पांच दिवसीय सीरीज चल रही है। इंडिया टीम में कैराना नगर निवासी दिव्यांग क्रिकेटर मोहम्मद सादिक खेल रहे हैं। वह नगर में भास्कर क्रिकेट एकेडमी के कोच भी है। पिछले दिनों मोहम्मद सादिक का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। मोहम्मद सादिक बेंगलुरु में हो रही सीरीज में शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ खेलने के दौरान मोहम्मद सादिक ने 133 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो सर्वाधिक रफ्तार रिकॉर्ड की गई।

वहीं, मोहम्मद सादिक की कामयाबी पर भास्कर क्रिकेट एकेडमी में हर्ष का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।