यमुना नदी में स्नान करता व्यक्ति डूबा
Shamli News - गांव चौतरा के मजरा कलरी में यमुना नदी में स्नान करते समय एक व्यक्ति डूब गया। हुक्म नामक 25 वर्षीय युवक, जो गांव अहमदगढ़ का निवासी था, एक कार्यक्रम में खाना बनाने आया था। उसके डूबने की सूचना मिलने पर...

गांव चौतरा के मजरा कलरी में यमुना नदी में स्नान करते समय व्यक्ति यमुना नदी में डूब गया। जिसकी तलाश में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ गोताखोर लगायें। व्यक्ति के डूबने से परिजनों में दहशत का माहोल है। यमुना नदी में डूबने वाला व्यक्ति गांव में कार्यक्रम में खाना बनाने आया था।जो काम निपटाने के बाद यमुना नदी में स्नान करने गया था। बृहस्पतिवार को गांव यूसुफपुर चौतरा के मजरा कलरी में एक किसान के यहां कार्यक्रम था। जिसमें गांव अहमदगढ़ निवासी हुक्म उम्र 25 वर्ष पुत्र बृजलाल खाना बनाने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय हुक्म काम निपटाने बाद यमुना नदी में स्नान करने गया था।जो
वापिस नहीं लौटा। ग्रामीणों ने जब हुक्म की तलाश की तो उसके कपड़े यमुना नदी के किनारे मिले। मामले की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा गोताखोर की मदद से ग्रामीणों के साथ यमुना नदी में हुक्म की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया मामले की सूचना मिली थी व्यक्ति की तलाश में गौताखोर लगायें गये है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।