Severe Heatwave Causes Distress Temperature Rises by 3 C Power Cuts and Low Voltage Issues Persist भीषण गर्मी से बढी परेशानियां, तापमान पहुंचा 40 डिग्री सैल्सियस, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsSevere Heatwave Causes Distress Temperature Rises by 3 C Power Cuts and Low Voltage Issues Persist

भीषण गर्मी से बढी परेशानियां, तापमान पहुंचा 40 डिग्री सैल्सियस

Shamli News - भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश से तापमान 40 डिग्री से घटकर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया था, लेकिन फिर से तापमान में वृद्धि हुई। बिजली कटौती और...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीMon, 9 June 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी से बढी परेशानियां, तापमान पहुंचा 40 डिग्री सैल्सियस

भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई थी वही शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अचानक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उसम भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने भी लोगों का दम निकाल रखा है। गत कुछ दिन पहले मौसम में हुए परिवर्तन से बारिश जिलेभर मंे बारिश हुई थी। जिससे मौसम सुहावना होने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी को निजात मिल सकी थी। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस रह गया था, लेकिन पिछले तीन दिनों शुक्रवार, शनिवार और रविवार को एक बार फिर उसम भरी गर्मी से लोगों को खासा परेशान किया।

मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। अचानक तापमान बढने से उसम भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पडा। तेज धूप से बचाव को लोग सिर रखकर पर कपडा व छाता लेकर घरों से निकले। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने ककडी, खरबूजा, तरबूज, नीबू पानी आदि का ज्यादा सेवन किया। भीषण गर्मी से बचाव को शहर के कैराना रोड, माजरा रोड पर समाजसेवी संगठनों ने ठंडे पानी की छबील लगाई थी। जहां राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। इसके अलावा बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। रातभर कई इलाकों काकानगर, रेलपार, बुढाना रोड, शांतिनगर की विद्युत आपूर्ति घंटे बाधित रही। लो वोल्टेज के कारण लोगों के एसी, कूलर, पंखे नही चल सके, जिस कारण लोगों को रात जागकर बितानी पडी। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए रविवार को बच्चे व युवा स्विमिंग पूल में डूबकी लगाते नजर आये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।