Shamli Police Line Inspection by SP Ramsevak Gautam Focus on Hygiene and Efficiency एसपी ने परेड के दौरान किया पुलिस लाईन का निरीक्षण, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli Police Line Inspection by SP Ramsevak Gautam Focus on Hygiene and Efficiency

एसपी ने परेड के दौरान किया पुलिस लाईन का निरीक्षण

Shamli News - शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने पुलिस लाईन शामली का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और अधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कर्मचारियों की मैस, आवासीय बैरक और शौचालय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSat, 31 May 2025 12:43 AM
share Share
Follow Us on
एसपी ने परेड के दौरान किया पुलिस लाईन का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस लाईन शामली का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम द्वारा परेड के दौरान पुलिस लाईन शामली का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाईन में परेड़ की सलामी ली गई। परेड में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों के टर्नआउट व ड्रिल का मुआयना किया गया। पुलिस लाइन में कर्मचारियों के मैस में भोजन की गुणवत्ता, आवासीय बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। इस निरीक्षण में पुलिस लाईन की परिवहन शाखा व यूपी-112 शाखा के वाहनों की स्थिति की जानकारी भी की गयी।

इसके बाद एसपी द्वारा अर्दली रूम में रजिस्टर चैक किये गये एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अमरदीप सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी थानाभवन जितेन्द्र कुमार व प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।