पॉलीथिन चेकिंग अभियान में पॉलिथीन जप्त, दुकानदारों पर लगा 5 हजार का जुर्माना
Shamli News - नगर पंचायत थानाभवन ने कस्बे में पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 6 दुकानदारों से 500 ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई और 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। ईओ...

नगर पंचायत थानाभवन द्वारा कस्बे में पॉलीथिन,सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 6 दुकानदारों से 500 ग्राम पॉलीथिन जप्त की गई हैं। थानाभवन नगर पंचायत द्वारा कस्बे में पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों से करीब 500 ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। नगर पंचायत ईओ जितेन्द्र राणा के आदेश पर नगर पंचायतकर्मी कस्बे में प्रतिबंधित पॉलीथिन चेकिंग अभियान पर निकले। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों की चेकिंग के दौरान करीब 500 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की और 5 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए।
वहीं, नगर पंचायत द्वारा चलाए गए लगातार प्रतिबंधित पॉलीथिन चेकिंग अभियान से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। ईओ जितेन्द्र राणा ने बताया कि इस अभियान के दौरान पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं जिन लोगों से पॉलीथिन नहीं मिली उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत टीम में लिपिक संजय कुमार, मनीष शर्मा, वसीक अहमद, महफूज अली, शुभम कुमार, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।