पत्नी ने चाकू से पति के गले पर वार कर किया, हालत गंभीर
Shamli News - पत्नी और पति के बीच झगड़े में पत्नी ने पति के गले पर चाकू से वार कर हत्या का प्रयास किया। पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा...

पत्नी पत्नी के बीच आपसी झगड़े में पत्नी ने पति के गले पर धारदार चाकू से वार कर हत्या का प्रयास किया। गर्दन पर चाकू से हमले से पति गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि झगड़े के कारण पति तलाक चाहता था। इसी बात को लेकर रात में दोनों में झगड़ा हुआ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलेक विहार निवासी खुर्शीद जम्मू-कश्मीर में बिरयानी का होटल है। खुर्शीद की शादी आठ साल पहले सुमैया से हुई थी।
बताया जा रहा है कि कई दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते पति खुर्शीद उसे तलाक चाहता था तलाक की धमकी भी देता था, लेकिन सुमैया इसके लिए राजी नहीं थी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात्रि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। पत्नी ने गुस्से में रसोई से चाकू उठाकर पति पर हमला कर दिया। चाकू पति की गर्दन में जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में पीड़ित ने फोर पर अपने परिजनों को जानकारी और शोर शराबा सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। घायल अवस्था में खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। पता लगने पर रविवार की सुबह शहर कोतवाली पुलिस भी खुर्शीद के घर पहुंची। पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।