सिरसिया में महिलाओं को दी गई अहिल्याबाई की जानकारी
Shravasti News - भारतीय जनता पार्टी ने सिरसिया ब्लाक सभागार में महिलाओं के लिए रानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानकारी देने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने उनके जीवन के असाधारण कार्यों की...

श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को सिरसिया ब्लाक सभागार में कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं को अहिल्याबाई की जानकारी दी गई। जिसमें जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तरीय रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके क्रम में सिरसिया विकासखण्ड के ब्लॉक सभागार में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों, महिला ग्राम प्रधानों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ ब्लॉक स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई बाई होल्कर ने साधारण परिवार में जन्म तो लिया लेकिन उनका जीवन असाधारण कार्यों से भरा हुआ है।
गांव की साधारण बेटी से महान वीरांगना तक का उनका जीवन सभी महिलाओं के लिए अनुकरणीय है। ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर सत्य, न्याय, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं। जिनके आदर्शों को हम सबको जीवन मे उतारना चाहिए। वक्ता आरती पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में रानी अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, श्रवण वर्मा, अटल बिहारी मिश्रा, आनंद दुबे सहित महिला प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।