Severe Heat Crisis Animals and Birds Struggle for Water as Amrit Sarovar Runs Dry गर्मी में सूखा पड़ा अमृत सरोवर, पशु पक्षी बेहाल, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsSevere Heat Crisis Animals and Birds Struggle for Water as Amrit Sarovar Runs Dry

गर्मी में सूखा पड़ा अमृत सरोवर, पशु पक्षी बेहाल

Shravasti News - गर्मी के इस भीषण मौसम में जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपुरवा के अमृत सरोवर में पानी की कमी हो गई है। पशु, पक्षियों और अन्ना जानवरों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। जिम्मेदारों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 4 May 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी में सूखा पड़ा अमृत सरोवर, पशु पक्षी बेहाल

गिरंटबाजार, संवाददाता। इस समय भीषण गर्मी हो रही है और प्यास से लोगों के हलक सूखे रहते हैं। ऐसे में सूखे पड़े तालाब व मान सरोवर से पशु पक्षियों प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अमृत सरोवर में पानी भराने की जहमत नहीं उठा रहे। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनपुरवा के मजरा जमुनही गांव के पास स्थित अमृत सरोवर में पानी की जगह धूल उड़ रही है। सरोवर के एक कोने में कीचड़ भरा हुआ है। इससे ग्राम पंचायत में पशु, पक्षी तथा अन्ना जानवरों को पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

जिससे इस भीषण गर्मी में गला तर करने के लिए पशु, पक्षी तथा अन्ना जानवरों को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को कहना है कि अमृत सरोवर में पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। निर्माण के बाद एक बार पानी जैसे तैसे भरवाया गया था। लेकिन गर्मी आते ही सरोवर सूख जाता है। इसके बाद जिम्मेदार पानी भवाने की जहमत नहीं उठाते। इस समय भीषण गर्मी हो रही है। प्यास से हर वक्त गला सूखा रहता है। लोग तो खुद पानी की व्यवस्था कर लेते हैं। लेकिन पशु पक्षियों के लिए तालाब, नदी आदि ही पानी पीने का सहारा होता है। लेकिन जमुनही गांव का अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। यहां जिम्मेदारों की ओर से पानी नहीं भराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।