शव घर पहुंचते ही मच गई चीख पुकार
Shravasti News - गिरंटबाजार के महरूमुर्तिहा निवासी 18 वर्षीय सलमान कुछ दिन पहले अपने भाई मुनीर के पास मुंबई गया था। शनिवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रविवार को निजी एम्बुलेंस से उसका शव घर...
Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 1 June 2025 05:45 PM

गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरूमुर्तिहा निवासी सलमान (18) पुत्र नजरू कुछ दिन पहले अपने बड़े भाई मुनीर के पास मुंबई गया था। मुनीर मुंबई में बिरयानी की दुकान चलाता है। शनिवार सुबह अचानक सलमान की तबियत खराब हो गई। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बड़े भाई मुनीर की ओर से निजी एम्बुलेंस से छोटे भाई सलमान का शव रविवार सुबह घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख चित्कार मच गई। परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।